Spread the love

बालाघाट । वारासिवनी तहसील के मेंहंदीवाड़ा स्थित परमात्मा एक सैलून एवं जेंट्स पार्लर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की दो बोरी को जब्त किया गया है। यह कार्यवाही खाद्य एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से की है। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को संदिग्ध स्थिति में सैलून की दुकान को पंचनामा बनाकर सीलबंद कर दिया गया।
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुनील किरार ने बताया कि सूचना प्राप्ति के बाद कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशानुसार खाद्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मध्य रात्रि को मौके स्थल मेहंदीवाड़ा पहुंचे। रात में दुकान को पंचनामा बनाकर सीलबंद किया गया। इसके पश्चात सोमवार को मौके पर दुकान संचालक महावीर सूर्यवंशी उर्फ (छोटू) की दुकान पहुंच मामले की जांच की गई। जिसमे पाया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की चावल की दो सील पैक बोरिया दुकान में ही मौजूद है। इस पर दुकान संचालक द्वारा बताया गया कि उक्त चावल की बोरिया उनके द्वारा ट्रकों से ली गई है। जिसकी पुष्टि निर्धारित नही हो पाई। जिस पर पंचनामा दर्ज करते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा मौके पर 50 किलो चावल (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) की दो कट्टीयां जब्त की गई। जब्त बोरियों को शाखा प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी नवीन बिसेन की सुपुर्दगी में दिया गया। वहीं दुकान सील कर आगामी कार्यवाही के लिए प्रकरण निर्धारित किया गया। पंचनामा दर्ज करने के दौरान मौके पर जगदीश राधेलाल खंडेलकर, अखिलेश शेंडे, रघुवीर, अस्पाक खान, अजित मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *