Spread the love

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर लगाया जाम
दमोह। जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक बार फिर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो
जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर
करीब दो घंटे का जाम लगा दिया। वहीं हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन सहित तेंदूखेड़ा
एसडीएम सौरव गंधर्व ,जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइस
देकर जाम खुलवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबेरा थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम जलहरी निवासी
कालू मरावी के पुत्र कुलदीप 18 वर्ष एवं डालचंद उर्फ डरे 25 वर्ष सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे
मोटरसाइकिल से खाद लेने जबेरा जा रहे थे। तभी जबलपुर की ओर से दमोह जा रहे तेज रफ्तार ट्राला
क्रमांक यूपी 93 एटी 4173 ने दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया हादसा इतना खतरनाक था कि
दोनों सभी भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही लोगों में आफरा तफरी
मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से आक्रोशित ग्रामीण ने दमोह
जबलपुर स्टेट हाईवे पर करीब 2 घंटे तक का जाम लगा दिया। वहीं हादसे के बाद ट्राला का चालक और
परिचालक ट्राला को नोहटा थाना क्षेत्र के वेयरहाउस के सामने खड़ा करके फरार हो गया।हादसे की
जानकारी लगते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी लेकिन हाईवे पर जाम होते देख इसकी जानकारी
पुलिस के द्वारा प्रशासन के आला अधिकारी तहसीलदार विवेक व्यास,एसडीओ तेंदूखेड़ा जीएस
राजपूत,एसडीएम सौरभ गंधर्व मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण करने के लिए जबेरा नोहटा,
तेंदूखेड़ा, सिंग्रामपुर, दमोह पुलिस बल की मौजूदगी में एसडीएम सौरव गंधर्व ने ग्रामीणों को समझाया कर
उनकी मांगों को सुना और मृतकों के परिजनों को शासन के द्वारा निर्धारित आर्थिक मदद एवं अंत्येष्टी के
लिए मदद के साथ निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की मांग थी की दमोह जबलपुर स्टेट
हाईवे की सड़क पर अत्यधिक गड्ढे हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। जिस पर एसडीएम ने आश्वासन
देते हुए कहा कि विभाग को पत्र लिखकर गड्ढे भरवाए जाएंगे इसके बाद ग्रामीण मान गए और जाम हटाया
गया। वही शवों को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा भेजा गया है। स्टेट हाईवे पर जाम की
स्थिति को देखते हुए मौके पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने भी पहुंच कर स्तिथि का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *