Spread the love

दमोह। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के नोहटा के पुल पर रविवार सोमवार की रात्रि एक तेज रफ्तार मिनी
बस नदी के पुल से लगी गैरिल को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। बताया
जाता है कि दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर यह दुर्घटना हुई है। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई
जा रही हैं जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार की देर रात
करीब ढाई बजे जबलपुर की तरफ से आ रही एक मिनी बस क्रमांक एम पी 20 टी ए 1615 नोहटा की

व्यारमा नदी पुल के पहले लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गीरी। बस में सवार लोग जबलपुर से
मथुरा तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी सीताराम रैकवार के मुताबिक व्यारमा नदी के पुल के
आसपास रहने वाले लोगों ने रात के सन्नाटे में जोरदार आवाज सुनी और मदद के लिए बाहर निकले।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को
जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया और स्थानीय प्रशासन ने
मौके पर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम सौरभ गंधर्व और एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने रात में ही
मोर्चा संभाला और पीड़ितों की मदद की। उनके मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *