

दमोह : आज जिले भर से आये नागरिकों ने जनसुनवाई में अपनी समस्याएं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष रखी, इस दौरान 16 पुनरावृत्ति आवेदन, 15 कर्मचारियों के आवेदन और सामान्य जनसुवाई में 184 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 06 आधार कार्ड, 08 आयुष्मान कार्ड, 05 पी.एम. सम्मान एवं 150 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जाँच की गई इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह ठाकुर और लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
