Spread the love

30 दिनों में पूरी की 850 किलोमीटर की पैदल यात्रा
छिंदवाड़ा – जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जियो ओर जीने दो की पवित्र भावना के साथ विश्व शांति की मंगल कामना को लेकर अहिंसा प्रेमी जिनशासन सेवक अलकेश जैन महावीर हीरो परासिया ने राजस्थान स्थित दिगंबर जैन तीर्थ क्षैत्र श्री महावीरजी की पदयात्रा का संकल्प लिया और 12 नवंबर को पद बिहार करते हुए चल पड़े नंगे पैर महावीर प्रभु के दर्शन करने।
जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने बताया कि अलकेश जैन आज गुरुवार 12 दिसंबर को अपनी 850 किलो मीटर की पैदल यात्रा करते हुए महावीरजी पहुंचेंगे, उनके साथ उनके सहयोगी रंजीत सिंह राजपूत भी पदयात्रा कर रहे है।
अलकेश जैन ने 12 नवंबर को ख़िरसाडोह से अपनी यात्रा प्रारंभ की ओर परासिया, तामिया, मटकुली, पिपरिया, बरेली, बाडी, अब्दुल्लागंज, मंडीदीप, भोपाल, कुरावर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर, अकलेरा, चांदखेड़ी, सांगोद, अंता इटावा, लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर से बुधवार को गंगापुर सिटी पहुंचे, श्री जैन अपनी 30 दिनों की पदयात्रा पूर्ण कर आज गुरुवार 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे श्री महावीरजी पहुंचकर श्री वीर प्रभु के दर्शन कर अपना संकल्प पूरा करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *