Spread the love

कार्यवाही स्थल पर संचालित हो रहे रिलायंस स्मार्ट बाजार सहित अन्य प्रतिष्ठान सील

       दमोह!राजस्व वसूली में जिला प्रशासन ने अब सख्ती दिखाना प्ररम्भ कर दिया हैं एक ओर बकायादारों को नोटिस जारी कर उनसे राजस्व शुल्क की मांग की जा रही है तो दूसरी ओर उसके बाद भी राजस्व ना देने वाले लोगों पर नियमानुसार प्रशासन की टीम कार्यवाही भी कर रही है।

नजूल विभाग ने सूचना के साथ लगाया ताला

        इसी क्रम में बुधवार को सिंधी कैंप क्षेत्र में स्थित एक परिसर में नजूल विभाग ने कार्यवाही करते हुए तालाबंदी की कर दी।जानकारी अनुसार नजूल सीट क्रमांक 51 के प्लॉट क्रमांक 14/106अ के करीब 33006 वर्ग फीट रकबे पर रेखा राहुल रोहित सहजवानी के नाम दर्ज है। उक्त रकबे पर एक बड़ी इमारत का निर्माण कर उसमें रिलायंस स्मार्ट बाजार सहित एक कपड़े की दुकान संचालित की जा रही है। इसके बाद भी संपत्ति का नजूल विभाग द्वारा लिया जाने वाला भू भाटक लंबे समय से बकाया था। इसके संबंध में कई बार नोटिस भेज कर मांग भी की गई लेकिन राशि जमा नहीं की गई।

77

        जानकारी अनुसार उक्त बकाया राशि की मांग के लिए 3 दिसंबर 2024 को नजूल विभाग द्वारा संबंधितों को पत्र जारी कर राशि जमा करने की मांग की गई थी और उसके लिए समय सीमा भी 09 दिसंबर 2024 सोमवार तक निर्धारित की गई थी परंतु उक्त समय सीमा तक कोई भी चालान नजूल विभाग को जमा नहीं किया गया। जिसके बाद बुधवार सुबह तहसीलदार मोहित जैन के नेतृत्व में नजूल अमला कार्यवाही के लिए पहुंचा और दुकानों की शटर पर सूचना चिपकाते हुए विभाग ने अपना ताला लगा दिया। ताला लगाए जाने के बाद यहां संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों के कर्मचारी काफी देर तक बाहर ही खड़े रहे और कार्यवाही को देखते रहे।

कार्यवाही के बाद जमा किया गया शुल्क

        जहां एक और लंबे समय से देनदारी की मांग किए जाने के बाद भी राशि जमा नहीं किया जा रही थीए वहीं प्रशासन की कार्यवाही और तालाबंदी के बाद आनंद.फानन में उक्त संपत्ति से जुड़े लोगों ने राजस्व शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया। उक्त संपत्ति के लिए 56 हजार 553 रुपए का शुल्क कार्यवाही के बाद जमा कराया गया है। कार्यवाही के दौरान नजूल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है की आगे भी ऐसे बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

        सभी से राजस्व बसूली भुगतान की मांग की जा रही है और उसके बाद नजूल विभाग अपनी कार्यवाही कर रहा है। आगे भी इस तरह की कार्यवाहियां जारी रहेगी।                                                                                            

‘‘इन पर हो सकती है कार्यवाही’’

        बकायादारों में अनुज पिता के के सचदेव निवासी दमोह ग्राम पिपिरया नायक, राम बाबू पिता सुदामा डिरोल्या निवासी दमोह  ग्राम  मडिया पनगढा, उमेश पिता सुदामा छिरौल्या निवासी दमोह ग्राम     मडिया पनगढा  नर्मदा पिता महोदव राय निवासी दमोह ग्राम मडिया पनगढा, वीरेन्द्र पिता भागचंद इटौरया निवासी दमोह ग्राम मडिया पनगढा, राजेश पिता सीताराम व्यास निवासी दमोह ग्राम पिपरिया नायक, ओकमार पिता बैजनाथ छिरौल्या निवासी दमोह ग्राम पिपरिया नायक, अंजली पिता रामसहाय जैन निवासी दमोह ग्राम पिपरिया नायक, अजय पिता रामसहाय जैन निवासी दमोह ग्राम मडिया पनगढा, परषोत्तम पिता नाथूराम राय निवासी दमोह ग्राम  पिपरिया नायक, रोहित पिता गनेश गुप्ता निवासी दमोह ग्राम मडिया पनगढा, नीलम गुप्ता पति एस सी गुप्ता निवासी दमोह ग्राम मडिया पनगढा, सावित्री पति आशाराम गुप्ता निवासी दमोह ग्राम मडिया पनगढा आदि शामिल है।

बड़े बकायादार नजूल

        बडे बकायादों में संजय असाटी पिता जगदीष प्रसाद असाटी निवासी सिविल वार्ड नं. 8 दमोह,म.प्र. विघुत मंडल पावर सब स्टेशन दमोह, मिर्जा हकीम बेग पिता मलिक बेग साकिन दमोह, सरस्वती गृह निर्माण समिति दमोह, संतोष गंगेले पिता पंचम प्रसाद गंगेले निवासी सिविल वार्ड नं. 09 दमोह, राजेन्द्र सिंह पिता बहादर सिंह बग्गा निवासी दमोह, म.प्र. गृह निर्माण मंडल दमोह, सुषमा पति आमोद पाण्डे आषुतोष पिता आमोद पाण्डे, अनरेडी सेक्रेटरी को.आ. बैक दमोह, राजीब मनीष पिता रामस्वरूप खत्री, रमेश पिता धनश्याम चौरसिया, हेमंत पिता खूबचंद राय शक्ति पिता हेमंत राय, दिलीप, भतर भूषण, रमाकांत, अविनाष,संजय पिता भास्कर विट्टल, कंचन पति श्रीराम खत्री, अभिषेक राय पिता दिनेश राय, राजकुमार पिता विनफ्रेड राम, सवित्री बाई उर्फ जनक दुलारी पति नर्मदा प्रसाद सोनी, गायत्री बाई पति दिनेश राय, अभय कुमार पिता कोमलचंद जैन, अभिषेक राय पिता दिनेश राय हेतेन्द्र उर्फ चिन्टू पिता प्रेमशंकर राय, दविन्दर सिंह पिता महेन्द्र सिंह, गायत्री पति रामेश्वर असाटी, सुरेश छावड़ा पिता इन्द्रपाल छावड़ा, मुदित पिता जगजीत सिंह वाधवा, राज राजेश्वरी पिता संजय राय, राजेश पिता केशी जैन, परागनी पति उदय चंद भिडा, जया पति जगजीत सिंह वाधवा, उदयचंद पिता रामसहाय भिडा, विद्या वती पति इन्द्रपाल छावड़ा, जयकुमार पिता नंदलाल जैन, तारा देवी पति धनश्याम पटैल, धनश्याम पिता रामदयाल पटैल, संजय पिता गोविन्द असाटी आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *