Spread the love

छिन्दवाड़ा! प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक साधारण परिवार में पली बढ़ी नैनी कौशिक ने देश की आर्थिक राजधानी एवं बॉलीवुड नगरी मुंबई में परचम लहराया।
नैनी ने न सिर्फ रैंप पर अपनी अदा का जादू बिखेरा बल्कि एक दक्षिण भारतीय फिल्म में किरदार निभाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। नैनी ने आज तक न तो कोई नुक्कड़ नाटक किया और न ही रंग मंच पर कोई कार्यक्रम किया। नैनी की मां तृप्ति कौशिक का कहना है कि मुंबई में आयोजित रन वे मॉडल कंपीटिशन इन्क्लूसिविटी वॉक्ड द रैंप कार्यक्रम में शामिल होने निर्णय लिया। इस शो की आयोजक बीना मालजी ने सभी वर्गों को समायोजित करते हुए एक अद्भुत शो आयोजित किया था इस शो के 17 से 25 आयु वर्ग के ग्रुप में नैनी ने रैंप पर कैट वॉक किया और छा गई। नैनी पहली बार रैंप पर आई किन्तु उसका आत्मविश्वास उसे अव्वल बना गया। नैनी ने सबको पीछा छोड़कर क्राउन पहन लिया। नैनी अब एक दक्षिण भारतीय फिल्म में भी किरदार निभा रही है। नैनी ने राजस्थान के पाली में आयोजित टीनएज मॉडल ऑफ़ मारवाड़ 2024 का भी किताब अपने नाम किया। इस कार्यक्रम में नैनी की मां तृप्ति कौशिक ने भी मिसेज मारवाड़ का किताब जीता। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी कला के क्षेत्र में अपना और हमारा नाम रोशन करेगी।उन्होंने बताया कि नैनी बचपन से ही विलक्षण थी। वह एक अच्छी पेंटर होने के साथ फोटोग्राफी और प्रभावी ढंग से अपनी बातों को रखने वाली एक अच्छी वक्ता भी रही है ।मात्र 17 साल की उम्र में नैनी को जो ऊंचाइयां मिली है वह हम सबके लिए गौरव की बात है। नैनी को टीवी शो और फिल्म के ऑफर भी आने लगे हैं किंतु नैनी का कहना है कि वह अभी 12th की परीक्षा दे रही है और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही अपना करियर इस क्षेत्र में बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *