Spread the love

देवरी स्टेशन और मदनमहल दरगाह में पकड़े गए आरोपी
जबलपुर। पनागर और क्राईम ब्रांच की टीम ने रेलवे स्टेशन देवरी के पास मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं गढ़ा पुलिस ने मदनमहल दरगाह के पास एक आरोपी को गांजा तस्कर के आरोप में गिरफ्तार किया| पुलिस ने दोनों के पास से 8 किलो 753 ग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत 1 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है|
पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुजावर मोहल्ला गढ़ा निवासी 35 वर्षीय सचिन सोनी गत दिवस ट्राली बैग एवं पिट्टू बैग में गांजा रखकर जा रहा था| पनागर पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने रेलवे स्टेशन देवरी के पास संदिग्धों की चैकिंग के दौरान उसे रोका जिससे वह घबरा गया| ट्राली बैग व पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 5 पैकटों में रखा 4 किलो 855 गांजा जब्त कर लिया है| जब्त किए गए गांजे की कीमत 97 हजार रुपए बताई गई है|
इसी तरह गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर मदनमहल दरगाह के पास खड़े पचमठा मंदिर के पीछे छुई खदान गढ़ा निवासी 35 वर्षीय विनोद पटेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 898 ग्राम गांजा जब्त किया है| जिसकी कीमत 78 हजार रुपए बताई गई है| पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *