
सैकड़ों पथ विक्रेता अपने ठेलों के साथ पहुंचे
जबलपुर। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम 2014 के तहत छोटे व्यापारियों को पथ विक्रेता की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इन्हें अतिक्रमणकारी घोषित कर उनके व्यवसायों पर कार्रवाई कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत नगर निगम को स्थायी नगर विक्रय समिति का गठन कर इन पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करना चाहिए था, लेकिन कई सालों से यह समिति गठित नहीं की गई है। नतीजतन, पथ विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि नगर निगम की विफलताओं का खामियाजा इन छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।
सौरभ नाटी शर्मा ने यह भी कहा कि पथ विक्रेताओं पर हो रही असंवैधानिक कार्यवाही उनके जीवनयापन को संकट में डाल रही है। अगर इन विक्रेताओं का रोजगार छीन लिया गया, तो यह वर्ग अपराध की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार एक ओर पथ विक्रेताओं को ऋण देती है और दूसरी ओर उनके व्यापार करने में अड़चनें डालती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस असंवैधानिक कार्यवाही को तुरंत रोका जाए, और पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित तरीके से काम करने का अवसर दिया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, तो पथ विक्रेता अनिश्चितकालीन और क्रमबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
के इस घेराव में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, गुलाम हुसैन, अख्तर अंसारी, हर्षित यादव, अमर रजक, राजेश सोनकर, कमलेश यादव, गुड्डू नवी, शिवकुमार चौबे, कपिल श्रीवास्तव, सुशील धार, बलविंदर सिंह गुर्जर, पप्पू वसीम, प्रवेंद्र चौहान, बंटी गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, आसिफ कुरेशी, अशरफ मंसूरी, मनोज नामदेव, राजेंद्र सराफ, संदीप जैन, महेश मिश्रा, अभिषेक यादव, रीतेश अग्रवाल, दिलीप साहू, अजय रावत, रविंद्र गौतम, सनी जैन, अकबर खान, इंदिरा पाठक तिवारी, कमलेश यादव, इंदु सोनकर, पारस जैन, राजा खान, समद बंगाली सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
