Spread the love

दमोह :भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्धारित रोस्टर अनुसार जिले के समस्त नगरीय वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों की तिथियां निर्धारित करते हुये कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सेक्टर अधिकारी तथा शिविर प्रभारियों को नियुक्त किया है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने समस्त सेक्टर एवं शिविर प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत / मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त ग्रामों/वार्डों में सर्वे एवं शिविरों के आयोजन निर्धारित समय सीमा में कराये जाने की कार्यवाही सुनश्चित की जाये तथा सर्वे / शिविरों की अद्यतन स्थिति से खण्ड/निकाय स्तरीय नोडल अधिकारी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत/मुख्य नगर पालिका अधिकारी) को सतत् रूप से अवगत कराया जाये। उन्होंने कहा है शिविरों के आयोजन निर्धारित तिथियों पर कराया जाना सुनिश्चित हो तथा शिविरों व सर्वे में प्राप्त आवेदनों को पंजी में संधारित करते हुये शिविर प्रभारी की लॉगिन से सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर प्रतिदिन दर्ज / अपडेट कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *