Spread the love

इन्दौर। शेयर कारोबारी वंदना गुप्ता के साथ हुई डिजीटल अरेस्ट कर एक करोड़ साठ लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को सूरत और दो को मैहर से गिरफ्तार किया था अब इसी डिजीटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा है। क्राइम ब्रांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार बिचौली मर्दाना में रहने वाली वंदना गुप्ता से 1 करोड़ 60 लाख की ठगी मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को अभिषेक पुत्र तपन कुमार चक्रवर्ती निवासी कूचविंहार (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में बताया कि वह बांग्लादेश असम बॉर्डर स्थित (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है और एमजीएम कम्प्यूटर क्लास का संचालक है, उसने डिजिटल अरेस्ट गैंग के साथ कोलकाता में होटल के अंदर योजना बनाकर स्वयं का बैंक ऑफ महाराष्ट्र का करंट अकाउंट ठगी के लिए उपयोग करना बताया। पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया कि उसके अकाउंट पर ट्रांजैक्शन लिमिट कम थी तो उसने दुबारा पिता के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बंधन बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया, जिसकी ट्रांजैक्शन लिमिट करोड़ों में थी। उसने कमीशन पर यह काम किया था। आरोपी अभिषेक ने बताया कि उसने कोलकाता से गैंग के हेड द्वारा बताने पर पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रांजैक्शन अन्य अकाउंट में करने के बाद अकाउंट की सिम बंद कर ली थी। फिलहाल पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *