Spread the love

मनोज परमार और उनकी पत्नी द्वारा हत्या,आत्महत्या नहीं सरकारी हत्या है : जीतू पटवारी
सीहोर। जिले के आष्टा में एक परिवार में पति-पत्नी दोनों के द्वारा ईडी की कार्यवाही से प्रताड़ित किये जाने पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मनोज परमार और उनकी पत्नी द्वारा आत्महत्या का मामला मैं इसे आत्महत्या नहीं मानता यह आत्महत्या नहीं, सरकारी हत्या है।
श्री पटवारी ने कहा कि अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व में निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आष्टा के कुछ बच्चों ने राहुल जी को अपनी गुल्लक भेंट की थी, तब से उन बच्चों और उनके माता पिता को सीबीआई, पुलिस, र्डडी द्वारा परेषान किया जा रहा था। भाजपा प्रदेषाध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा लगातार उन पर भाजपा ज्वाईन करने का दबाव बनाया गया। लेकिन श्री परमार भाजपा के दबाव में नहीं आये।
श्री पटवारी ने कहा कि इसी के चलते श्री परमार और उनके परिवार पर दबाव बनाया गया, ईडी की कार्यवाही की गई। परमार ने ईडी की कार्यवाही के चलते इतना बड़ा कदम उठाते हुये पूरी भाजपा को जिम्मेदार ठकराया है, इसका प्रणाम उनके द्वारा लिखा गया सोसायट नोट हैं, जिसमें भाजपा द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र स्पष्ट तौर पर लिखा गया है।
श्री पटवारी ने कहा कि हमें विष्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इसके पहले भी परमार पर सीबीआई, पुलिस और ईडी की कार्यवाही की जा चुकी है, लेकिन बार-बार उन्हें प्रताड़ित किया गया। इस तरह की कार्यवाही से श्री परमार के परिवार पर मानसिक दबाव बनाया गया, यह उनकी यह आत्महत्या नहीं बल्किी, उनकी सरकारी हत्या की गई है।
श्री पटवारी ने कहा कि यह मामला राजनीति से परे हैं। इस मामले में उन मासूम बच्चों का क्या दोष है। पर देश और मध्य प्रदेश के सामने सवाल है, कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी कैसा देश चलाना चाहते हैं, क्या यही है नया भारत? सारा घटनाक्रम सरकारी पाप है क्राईम है और सरकारी हत्या है। भारतीय जनता पार्टी कानून और संविधान के हिसाब से चलना नहीं चाहती, बल्कि यह संविधान की हत्या करना चाहती है जिन मनोज परमार की हत्या हुई है इसके साथ संकेत हैं कि भाजपा केवल लोगों को दुख और तकलीफ दे सकती है, उनके दर्द पर मरहम लगाने की बात नहीं करती। उन्होंने कहा कि प्रदेष की भाजपा झांझ-मंजीर बजा रही है, या सरकार चला रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *