Spread the love

बाल ब्रह्मचारी सुमतप्रकाशजी जैन का मिलेगा मंगल सानिध्य
जबलपुर – संस्कारधानी में आचार्य कुंदकुंद दिगंबर जैन वीतराग मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में नूतन वर्ष 2025 का मंगलमय अभिनंदन श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव से किया जा रहा हैं।
जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने बताया कि संस्कारधानी में यह प्रथम अवसर है जब दो दिगंबर जिनालय का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एक साथ आगामी 2 से 7 फरवरी 2025 में होगा। जिसमें प्रथम श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय ज्ञानायतन ग्रीनबेली पाटन रोड एवं द्वितीय श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनालय धर्मायतन राइट टाऊन का भव्य एवं मनोहारी निर्माण किया गया है। जिसके पंचकल्याणक की जोरदार तैयारी मंडल एवं फेडरेशन द्वारा की जा रही है, जिसमें सम्पूर्ण भारत सहित विश्व से जैन बंधु जबलपुर पधारेंगे जिनका आत्मीय अभिनंदन संस्कारधानी द्वारा किया जावेगा।
मंडल अध्यक्ष अशोक जैन एवं फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि 6 दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन एवं सौभाग्यशाली पात्रों का सम्मान समारोह मंगलवार 17 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से गुजराती मंडल भवन सिविक सेंटर में आयोजित किया गया है। सम्पूर्ण कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी पंडित सुमतप्रकाशजी जैन के मंगल सानिध्य, प्रतिष्ठाचार्य पंडित रजनीभाईजी दोशी हिम्मतनगर के कुशल मार्गदर्शन एवं फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विजयजी बड़जात्या इंदौर की अध्यक्षता में नगर गौरव पंडित राजेंद्रकुमारजी जैन, बाल ब्रह्मचारी श्रेणिकजी जैन, डॉक्टर मनोजजी जैन, विरागजी शास्त्री सहित अन्य विद्वतगण, श्रेष्ठिगण सहित समाज बंधुओं की विशेष उपस्थित में सम्पन्न होंगे। इस अवसर पर 14 से 19 दिसंबर तक 1008 महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर बड़ा फुहारा में में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से बाल ब्रह्मचारी सुमतप्रकाशजी जैन के मंगल प्रवचनों का आयोजन रखा गया है। जिसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज से मंडल एवं फेडरेशन द्वारा की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *