Spread the love

अशोकनगर। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जनपद पंचायत चंदेरी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। विवाह सम्मेलन में 5 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। विवाहित प्रत्येक जोड़े को 49000 रूपये का कन्या के नाम का चैक जनपद अध्यक्ष श्री महेन्द्रपाल सिंह बुंदेला द्वारा वितरित किये गये। साथ ही जनपद पंचायत द्वारा प्रत्येक जोड़े को गिफ्ट एवं स्व सहायता समूह द्वारा एक-एक ओवन प्रदाय किया गया। शिविर में सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ पिप्पल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केदारसिंह लोधी, हरगोविंद लोधी, अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग चंदेरी रचना शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चंदेरी गौरीशंकर राजपूत, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी योगेश सिंह राजपूत, समस्त जनपद स्तरीय स्टॉफ एवं शिविर हेतु ड्यूटी में लगाये गये ग्राम पंचायतो के सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *