लवकुशनगर। लवकुशनगर से चंदला की ओर बाइक से जा रहा था युवक तभी अचानक रास्ते पर नीलगाय से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीमानपुर निवासी दीनदयाल राजपूत उम्र 17 वर्ष लवकुशनगर से अपने घर वापस जा रहा था। तभी बसंतपुर तिराहे के पावर हाउस के पास शाम करीब साढ़े 4 बजे अचानक नीलगाय से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार लालबहादुर को भी मामूली चोटें आई है। मौके पर लवकुशनगर पुलिस पहुंची दोनों को एम्बुलेंस से लवकुशनगर लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप कर एक को मृत घोषित कर दिया। डॉ. एसएस चौहान ने बताया कि एक युवक आया था जिसके सिर में गंभीर चोटें थी। अस्पताल आने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गई थी।
