
टीकमगढ़। टीकमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी कांत देव सिंह ने टीकमगढ़ मंडल सहित जिले के सभी 16 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस बार टीकमगढ़ नगर और ग्रामीण के कुछ मंडलों को मिलाकर सावरकर नाम से नया मंडल बनाया गया था। सावरकर मंडल का अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव को चुना गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया किपार्टी की ओर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए कांत देव सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने जिले के सभी बूथ प्रभारियों से रायशुमारी की। पार्टी कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्षों के लिए तीन-तीन नाम मांगे गए थे। आज जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की फाइनल सूची जारी की गई है।
नरेश तिवारी बने टीकमगढ़ मंडल अध्यक्ष
1- जतारा
रोहित चौरसिया
2- थर बराना
रघुवीर लोधी कपासी
3- बम्होरी कला
मनोज सिंह कलरा
4- चंदेरा
डॉ. महेन्द्र कुशवाहा
5- लिधौरा
राजेश गौतम
6- खरगापुर
अमित जैन
7- देरी
बाबूलाल यादव
8- कुड़ीला
सुरेन्द्र लोधी
9- बल्देवगढ़
नंदू चौरसिया
10- पलेरा
पवन संज्ञा
11- टीकमगढ़ नगर
नरेश तिवारी
12- सावरकर
विभा श्रीवास्तव
13- टीकमगढ़ ग्रामीण
बृजेन्द्र लोधी
14- कुण्डेश्वर
हरीश अहिरवार
15- बड़ागांव धसान
सुनील रैकवार
16- बुड़ेरा
रामा रजक
