Spread the love

छिंदवाड़ा ! भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य एवं छिंदवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया राम रघुवंशी ने कल अपने आप को गोली मार ली। गणेश कॉलोनी स्थित बंद कमरे में उनका शव मिला। शुक्रवार प्रात 10:30 बजे अचानक कन्हैया राम रघुवंशी के घर से गोली चलने की आवाज आई घर में उनके पुत्र भी थे जैसे ही आवाज आई उन्होंने तुरंत उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा कमरे में प्रवेश करते ही श्री रघुवंशी पलंग के नीचे मृत पाए गए ।घटना की सूचना मिलते ही धरम तिकड़ीकड़ीचौकी पुलिस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राणा मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच कर रही है श्री रघुवंशी ने आखिर क्यों अपने आप को गोली मारी और आत्महत्या की। सूत्र के अनुसार आ आत्महत्या का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। शनिवार को श्री रघुवंशी की अंत्येष्टि की जाएगी।
मिलनसार और संगठन कौशल के लिए पहचाने जाते थे कन्हैया राम
भाजपा नेता कन्हैया राम रघुवंशी अटल आडवाणी के दौर के नेता है उनके संगठन में पड़ न सिर्फ छिंदवाड़ा जिले में बल्कि प्रदेश और देश में भी थी भाजपा के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता श्री कन्हैया राम रघुवंशी को व्यक्तिगत तौर पर पहचानते थे उनके कुशल संगठन नेतृत्व में भाजपा ने जिले की पहली बार साथ विधानसभा सिम जीती थी प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्य रहने के कारण हुए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी काफी नजदीकी से जुड़े थे आखिर ऐसी क्या मजबूरी हुई कितने बड़े नेता और सूझबूझ और मिलनसार नेता को आत्महत्या का सहारा लेना पड़ा यह घटना एक गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। कहां जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे और पत्नी के अवसान के बाद वह काफी दुखी चल रहे थे पारिवारिक कारण और बीमारी उनके अवसाद का कारण हो सकती है फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कन्हैया राम के निधन की खबर से पूरी नगर पालिका खाली हो गई जिसने सुना वह सीधे उनके आवास की ओर दौड़ पड़ा कनी राम रघुवंशी जी लंबे समय तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं सभी कर्मचारियों से उनका स्नेह इतना अटूट ताकि जिसने सुना वह अपने आप को रोक नहीं सका घटना की खबर से कोई भी यह विश्वास नहीं कर रहा था की हंसमुख मिलनसार और सब के दुख सुख में साथ रहने वाले नेता के निधन की ऐसी खबर सामने आएगी। फिलहाल सारे शहर में शोक की लहर है।

कन्हईराम रघुवंशी के निधन पर सांसद ने शोक व्यक्त किया
छिंदवाड़ा भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी के आकस्मिक निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है , और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *