Spread the love

ऐतिहासिक एवं यादगार रहा तीन दिवसीय मंगल महोत्सव
छिंदवाड़ा – सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज एवं युवा परिषद गुरैया के तत्वावधान में विगत दिवस तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे देश से पधारे त्यागी व्रती साधकगण, विद्वतगण, श्रेष्ठिगण, जनप्रतिनिधियों सहित समाज बंधुओं की विशेष उपस्थिति में विविध अनुष्ठानों के साथ ऐतिहासिक रूप से साआनंद संपन्न हुआ।
मंगल महोत्सव के समस्त वेदी सूतनकर्ता परिवार सहित जिनशासन सेवक विशेष सहयोगियों को गुरैया तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा विशेष समारोह में शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति द्वारा सम्मानित कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक जिनशासन सेवक दीपक राज जैन, सांसद प्रतिनिधि अरविंद राजपूत, संतोष राव कराडे उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता पंडित धनकुमार जैन द्वारा की गई, जिनका महोत्सव समिति की ओर से मेला नायक सतीशकुमार जैन के साथ धनकुमार जैन, अशोक जैन, डॉक्टर राजेंद्र जैन, समिति अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष आभाष जैन, सचिव दीपक जैन, कोषाध्यक्ष अर्पित जैन, सह सचिव आशुतोष जैन एवं सचिन जैन ने अभिनंदन किया, सभा का सफल संचालन डॉक्टर सौभाग्य जैन द्वारा किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *