Spread the love

बुंदेलखंड की कला एवं संस्कृति को समर्पित संपूर्ण जिले में होगा आयोजन

दमोह : बुंदेलखंड की कला एवं संस्कृति को समर्पित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दी जीनियस ऑफ दमोह 2024-25 का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह से संबद्ध संस्था छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा छात्र क्रांति दल दमोह के सहयोग से आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिले के यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में किया जा रहा है, जिसके पंपलेट का विमोचन आज बल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने किया।

            इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि जिले स्तर पर संस्था इतना बड़ा आयोजन कर रही है। बुंदेलखंड की कला एवं संस्कृति को वर्तमान पीढ़ी को समझने और जानने की आवश्यकता है और हम सभी को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहि। उन्होंने कहा मैं अपनी ओर से आयोजन समिति ओर सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं साथ ही आयोजन समिति के अध्यक्ष और जिले के यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने युवाओं को इस महत्वपूर्ण विषय से जोड़ने का जिम्मा उठाया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिले के यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल ने बताया कि संस्था द्वारा संपूर्ण जिले में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, हमारा इस वर्ष का उद्देश्य है कि हम अपनी बुंदेलखंड की कला और संस्कृति को छात्र-छात्राओं के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करें। इस वर्ष हमारा अनुमान है कि जिले के लगभग 15 हजार विद्यार्थी प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे, तो निश्चित रूप से उन परिवारों तक हमारा यह मूल विषय पहुंचेगा। हम सभी शिक्षा मंत्री जी के आभारी हैं कि उन्होंने छोटे से आग्रह पर पंपलेट विमोचन ओर आयोजन को समझने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *