
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के लाभ उनके पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक ‘’मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान चिन्हित योजनाओं एवं सेवाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान कर शत प्रतिशत सैचुरेशन लाया जाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर दमोह में हितग्राही मूलक योजनाओं / सेवाओं का लाभ जिला स्तर पर नागरिकों को एक स्थान पर दिलाये जाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, वित्त विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग, श्रम विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उर्जा विभाग एवं परिवहन विभाग आदि विभागों के स्टॉल स्थापित कराये जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इन स्टॉल का संचालन 16 दिसम्बर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक प्रति कार्य दिवसों में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। इस हेतु सभी विभाग प्रमुख सुनिश्चित करेंगे कि 13 दिसम्बर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक संबंधित विभाग के अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों की स्टॉल पर नामजद ड्यूटी लगाई जाये। स्टॉल पर आने वाले आवेदकों के आवेदन प्राप्त किये जायें एवं उनके निराकरण से आवेदकों को सूचित किया जाये। उन्होंने कहा संबंधित विभाग अपनी-अपनी चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं / सेवाओं से संबंधित, फ्लेक्स / बेनर स्टॉल पर्याप्त मात्रा में लगवाये जाना सुनिश्चित करेंगे। स्टॉल में एक-एक CSC, MP-online एवं आधार ऑपरेटर्स मय कम्प्यूटर/लेपटॉप के उपस्थिति जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस द्वारा सुनिश्चित कराई जाये। स्टॉल पर प्रतिदिन आवेदनों के प्राप्त एवं निराकरण की स्थिति (रिपोर्ट) प्रतिदिन निर्धारित ‘’प्रारूप-अ’’ में जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग को प्रेषित की जाये।
जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग सूची को विकासखण्ड / नगरीय निकाय वार पृथक-पृथक कर संबंधित कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत / मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रेषित करेंगे। संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत / मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्राप्त सूची अनुसार आवेदनों का पंजीकरण ग्राम पंचायतवार / वार्डवार शिविर प्रभारियों के माध्यम से सी.एम. हेल्प लाईन पोर्टल पर दर्ज करायेंगे।
