
दमोह : भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के लाभ उनके पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक ‘’मुख्य मंत्री जनकल्याण अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान चिन्हित योजनाओं एवं सेवाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान कर शत प्रतिशत सैचुरेशन लाया जाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से कहा है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना (आयुष्मान कार्ड 70+) एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र (UDID) में जिले में अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत सेचुरैशन लाये जाने के उद्देश्य से जिले के समस्त ग्रामों/वार्डों (ग्रामीण / शहरी क्षेत्र) में प्रथम चरण में 20 दिसम्बर 2024 तक ग्राम पंचायत/वार्ड स्तरीय अमले (ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम.) के द्वारा संयुक्त रूप से सत्यापन सह सर्वे कराया जाना है। इस हेतु आपको ग्राम/वार्ड से संबंधित सूची प्रेषित कराई जा रही है, जिसके अनुसार निर्धारित समय सीमा में सत्यापन सह सर्वे कराया जाकर, सर्वे रिर्पोट संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत / मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 20 दिसम्बर 2024 तक पृथक-पृथक उपलब्ध कराई जाये।
तदोपरांत सत्यापन सह सर्वे कार्य में चिन्हांकित हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र (UDID) कार्ड बनाये जाने का कार्य 23 दिसम्बर 2024 से समस्त ग्रामों/वार्डों में नियमित रूप से टीम को भेजकर 25 जनवरी 2025 तक सेचुरैशन का कार्य कराया जायेगा।
