Spread the love

अशोकनगर । कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिले में निरंतर भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में तहसील अशोकनगर के ग्राम बमूरिया दांगी की शासकीय के भूमि सर्वे नंबर 6/1/2. 7/2, 8, 9, 11/1, 11/2, 12/3, 45, 139, 141, 144, 151, 166 कुल किता 13 कुल रकवा 3.893 हे भूमि से तहसीलदार तहसील अशोकनगर, नायब तहसीलदार वृत्त कचनार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी के सहयोग से भूमाफिया अतिक्रामक रामबाबू पुत्र कमरजी जाति दांगी निवासी बमूरिया दांगी व अन्य से भूमि मुक्त करवाकर अतिक्रमण की कार्यवाही की गई। उक्त अतिक्रमित भूमि की अनुमानित कीमत 38 लाख 50 हजार रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *