


इंदौर : शहर के राठी, आगीवाल मालपानी और परवाल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान महोत्सव ( भागवत कथा ) का शुभारंभ दिनांक 16 से 22 दिसंबर 2024 तक आचार्य श्री पुष्पानंद जी महाराज के मुखारबिन्द से स्थानीय माहेश्वरी मांगलिक भवन में किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक चलने वाले इस ज्ञान महोत्सव में प्रथम दिवस मांगलिक कलशो की शोभायात्रा अग्रसेन चौराहा स्थित कांटाफोड मंदिर से माहेश्वरी मांगलिक भवन जायेगी। तत्पश्चात श्री गोकर्ण चरित्र, भागवत जी की महिमा, शिव पार्वती विवाह महोत्सव, श्री वामन जी की अवतार लीला, श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव, श्री गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग ,श्रीकृष्ण जी रुक्मणी विवाह महोत्सव, श्री सुदामा चरित्र एवम श्री परीक्षित जी मोक्ष पर कथा का श्रवण होगा।
