Spread the love

शराब पार्टी के बाद पत्थरो से सिर पर वार कर की थी हत्या
कई राज्यो में वारदातो को अंजाम दे चुका है मुख्य आरोपी अवकेश


भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके से बीते 2 दिसंबर को युवक का अपहरण कर संदीप प्रजापति का अपहरण कर देलावाड़ी के जंगल में हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज हत्याकांड में आखिरकार पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मृतक के दोस्त रहे अवकेश के एक साथी उत्कर्ष भूमियार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण और हत्याकांड का मास्टरमाइंड अवकेश फरार है, उसकी तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन टीमें लगातार जुटी हुई है। अधिकारियो का कहना है कि अवकेश का लंबा अपराधिक रिकार्ड है, उसके पकड़े जाने पर कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
किडनेपिंग और हत्या के लिये पैसो का लालच देकर बिहार से बुलाया था दोस्तो को
जानकारी के मुताबिक की आरोपी अवकेश मृतक संदीप की ममेरी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन संदीप और ममेरी बहन के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी कारण अवकेश जायसवाल ने संदीप का 2 दिसंबर को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने 6 दिसंबर की रात को संदीप की लाश रातापानी के जंगल से बरामद की थी। सूत्रो के अनुसार पुलिस के हत्थे चढा आरोपी उत्कर्ष भूमियार आदतन अपराधी है, और बिहार के बेगूसराय के पास एक गांव का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में उत्कर्ष ने पुलिस को बताया कि अवकेश से उसकी पहचान एक अन्य दोस्त के जरिये उस समय हुई जब वह बिहार में ही रहता था। बिहार में आपराधिक वारदातो को अंजाम देने के बाद वह बिहार छोड़कर फरार हो गया था। इस साल नवंबर महीने में उसनके फोन आने शुरू हुए। उसने बताया था की वह भोपाल में ट्रांसपोर्ट का काम करते हुए अच्छे पैसै कमा रहा है। बातचीत में जब अवकेश को पता चला कि उत्कर्ष बेरोजगार हैं, तब उसने उसे लालच दिया कि वह उसे भोपाल में काम दिला देगा। लेकिन इससे पहले एक काम में उसे उसकी मदद करना होगी। इस काम के लिये भी वह उसे काफी पैसा देगा। अवकेश ने कहा कि अगर वह राजी हो तो भोपाल आ जाये यहॉ उसे काम बता देगा। उसकी बातों में आकर उत्कर्ष अपने एक दोस्त को लेकर एक दिसंबर को भोपाल आ गया।
-अगले दिन घूमने के बहाने किया संदीप का अपहरण और कर दी हत्या
दोनो के भोपाल आने के बाद अवकेश ने उन्हें बिना अपनी योजना बताये घूमने की बात कहते हुए सलकनपुर मंदिर में दर्शन करने की बात कही। 2 दिसंबर को अवकेश ने संदीप से उन दोनो की मुलाकात कराई और फिर चारों मिसरोद से निकलकर देलावाड़ी के जंगल मे गये वहॉ शराब पार्टी करने के बाद एक ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद अवकेश ने मुखबिरी और एक लड़की की बात को लेकर संदीप से झगड़ा करना शुरू कर दिया। अवकेश ने उत्कर्ष और उसके साथ आये दोस्त से कहा कि अगर वह संदीप की हत्या करने में उसका साथ देगें तो उन्हें मोटी रकम मिलेगी। वहीं जंगल में हत्या के बाद लाश को जानवर खा जाएंगे और किसी को इसकी जानकारी भी नहीं लगेगी। लालच में आये दोनो दोस्त भी तैयार हो गए। इसके बाद तीनो ने संदीप के साथ जमकर मारपीट की संदीप के अधमरा होने पर अवकेश ने उसके सिर और शरीर पर बड़े से पत्थर से कई वार किये । इसके बाद लहूलुहान हालत में उसके फोटो लिए और उसकी मौत के बाद तीनों वहां से भाग निकले।
-बेहद शातिर है हत्याकांड का मास्टरमाइंड फरार अवकेश
पुलिस की अभी तक की जांच में साफ हुआ है कि किडनेपिंग और हत्याकांड का मास्टर मांइड अवकेश बेहद शातिर आरोपी है। वह बिहार, असम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश के हैदाराबाद, इंदौर और पश्चिम बंगाल में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इंदौर में एक युवक को अगवा कर परिजनों से फिरौती वसूल चुका है। असम और पश्चिम बंगाल में माल से भरे ट्रक हड़पकर ठिकाने लगा चुका है। इतना ही नहीं पुलिस की पकड़ से बचने के लिये अवकेश अलग-अलग आधार कार्ड और पहचान पत्र का इस्तेमाल करता है। उसके पास बिहार और तेलंगाना का निवासी होने के साथ ही 4 -5 आधार कार्ड हैं। फरारी के दौरान उसकी आखरी लोकेशन पश्चिम बंगाल में ट्रेस की गई थी। पुलिस ने सभी राज्यों से अवकेश की आपराधिक प्रकरणों की जानकारी मांगी है। अवकेश की पहचान के नाम पर पुलिस के पास केवल उसका एक फोटो, आधार कार्ड की कॉपी और लाइसेंस की कॉपी है। यह सभी इंदौर के पते पर बने दस्तावेज हैं। अधिकारियो का कहना है कि हत्याकांड में शामिल आरोपी उत्कर्ष को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। उसे भी अवकेश के रहने के संबध मे सही जानकारी नहीं है। हालांकिा उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अवकेश की तलाश कई अन्य संभावित ठिकानो पर भी शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *