गुना। गुना जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया को निलंबित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश दिनाक 13/12/2024 क्रमांक- 1302/ 2397440/2024/20-04 चंद्रशेखर सिसौदिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला- गुना द्वारा शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरत्तने, नियम विरूद्ध कार्य तथा गंभीर अनियमितता किये जाने के कारण म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये, श्री सिसौदिया के विरूद्ध दीर्घशास्ति अधिरोपित किये जाने हेतु म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-14 के तहत् विभागीय जांच संस्थित की जाती है। निलंबन अवधि में श्री सिसौदिया का मुख्यालय कार्यालय-संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर संभाग ग्वालियर रहेगा।
चंद्रशेखर सिसौदिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला गुना को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाहन भत्ते की पात्रता होगी।
