Spread the love

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
नरसिंहपुर । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे जनकल्याण शिविरों में आये आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करें। विभाग प्रमुख इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। आयोजित कैम्पों में आये आवेदनों की एंट्री पोर्टल पर प्रतिदिन हो। इसके साथ ही विस्तृत जानकारी जिला पंचायत में संचालित कंट्रोल रूम को भी प्रेषित की जाये। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का जवाबदावा समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं हो।
सीएम हेल्पलाइन की विभागवार विस्तृत समीक्षा
कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार विस्तृत समीक्षा भी की, जिसमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामान्य प्रशासन विभाग शामिल रहें। उन्होंने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण संतुष्टि के साथ करें एवं अपनी ग्रेडिंग को ए श्रेणी में लाने पर फोकस करें। बैठक में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती पटले ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतों के निराकरण करने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, ऊर्जा, जल संसाधन, वित्त, सहकारिता सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संभावित क्षय रोगियों की जानकारी टीकाकरण अधिकारी से ली। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय निक्षय शिविर के तहत जिले में शिविर लगाकर दिये गये लक्ष्य को पूरा करें ताकि जिला टीबी मुक्त घोषित हो। सभी बीएमओ को निर्देश देते हुए विकासखंडों में आशा कार्यकर्तावार टीबी टीकाकरण की प्रतिदिन की मॉनीटरिंग करने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *