
कटनी। 17 दिसंबर 2024 को नगर पालिक निगम कटनी के कर्मचारी श्री संतोष कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन पर मंगलवार शाम नगर निगम कार्यालय में निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं पार्षदों की उपस्थिति में शोक सभा की गई।शोक सभा के दौरान शोक व्यक्त किया जाकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवारजनों को इस गहन संकट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान,पार्षद शशिकांत तिवारी,श्याम पंजवानी,लव साहू,उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं समस्त शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
