Spread the love

इंदौर ! सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान महोत्सव के तीसरे दिन वामन जी की अवतार लीला पर आचार्य श्री पुष्पानंद जी महाराज के द्वारा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से नर से नारायण बनने की कला बताई। आचार्य श्री द्वारा भगवानों के विभिन्न अवतारों के द्वारा किये गए कार्यों पर श्रोताओं को मनमोहक प्रस्तुति दी। अंत में राजा बली और रानी रत्नावली के रूप में शुभम परवाल और सौम्या परवाल ने वामन अवतार की पूजा की जिन्होने अपने तीन कदम से पृथ्वी नाप ली थी। यह सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान महोत्सव शहर के राठी, आगीवाल,मालपानी और परवाल परिवार के संयुक्त संयोजन में स्थानीय माहेश्वरी मांगलिक भवन में आयोजित किया जा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *