Spread the love

खेल से जीवन में मिलता है स्वस्थ्य शरीर, अनुशासन- किरण भाई त्रिवेदी
बालाघाट। जिला मुख्यालय में आयोजित बालाघाट मास्टर कप इंटरस्कूल फुटबाल टूर्नामेंट-2024 का समापन किया गया। यह आयोजन बालाघाट डीएफए और जिला फुटबॉल स्कूल समिति द्वारा पुलिस लाइन बालाघाट के फुटबॉल ग्राउंड पर किया गया था। जिसके तहत 13 से 18 दिसंबर तक फुटबाल स्पर्धा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण भाई त्रिवेदी, विशेष अतिथि जितेंद्र कोचर, अभय सेठिया, आयोजन समिति के सदस्य गणेश अग्रवाल, दिलीप राजपूत, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विजेता टीम और बेस्ट खिलाडिय़ों को को पुरस्कार वितरण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किरण भाई त्रिवेदी ने कहा कि जिले में खिलाडिय़ों और खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन से खिलाडिय़ों को अपनी कला कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। खेलों से शरीर स्वस्थ और अनुशासन मिलता है। फुटबॉल में जिले के खिलाडिय़ों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरांवित किया है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होते रहती है। इससे हारने वाली टीम को अपना मनोबल कम होने नहीं देना चाहिए। बल्कि और अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *