Spread the love

लाखो का कैश, कीमती जेवरात, प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद
भोपाल। लोकायुक्त टीम ने करीब एक साल पहले नौकरी से वीआरएस ले चुके पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मकान पर गुरुवार अलसुबह छापामार कार्यवाही की। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ के अरेरा कॉलोनी स्थित मकान पर सर्चिंग के दौरान टीम को करीब करीब 40 किलो चांदी, लाखो की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। हालांकि सौरभ शर्मा फिलहाल दुबई में हैं, घर में मां और नौकर हैं। सौरभ शर्मा परिवहन विभाग (आरटीओ) में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। करीब एक साल पहले सौरभ ने वीआरएस लेकर रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ गये थे। सौरभ के एक होटल के साथ ही उसके करीबी दोस्त के यहां भी टीम द्वारा कार्रवाई किये जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रो का कहना है की सौरभ और उसके दोस्त पर परिवहन नाकों पर तैनाती कराने के लिए लेनदेन करने के आरोप रहे हैं। मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले सौरभ साधारण परिवार से थे, यह भी बताया जा रहा है की उनके पिता पहले परिवहन विभाग में पदस्थ रहे हैं, और पिता की जगह ही सौरभ को अनुकंपा अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इसके बाद सौरभ ने केवल 12 साल की नौकरी में ही प्रदेश भर में करोड़ों का कारोबार सेट करने के साथ ही करोडो की प्रॉपर्टी भी बना ली है। अपने संबधो के चलते सौरभ शर्मा ने नौकरी से वीआरएस लेने से पहले ही रियल एस्टेट कारोबार में अपने पैर जमा लिये थे। उनकी बदली लाइफस्टाइल के बाद विभाग सहित अन्य स्थानों पर उनकी शिकायतें पहुंची थी। तब सौरभ ने पूरी तरह नौकरी छोड़ने का फैसला लिया और वीआरएस लेकर पूरी तरह नामी बिल्डरों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने लगे। अब तक की कार्रवाई में सौरभ के एक होटल और एक स्कूल में इंवेस्ट किये जाने के साथ ही भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में उनकी संपत्ति होने के कागजात टीम को मिले हैं। लोकायुक्त अधिकारियो का कहना है कि सौरभ शर्मा के खिलाफ पहले शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई है। सूत्रो का कहना है कि जॉच पूरी होने तक मिली रकम, जेवरात और चल-अचल संपत्ति का आंकड़ा करोड़ो तक पहुचं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *