
पीड़ित नें पुलिस अधीक्षक को सोंपी लिखित शिकायत
कटनी । जिले के थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे काफी दिनों से विवादों ओर शुर्खियों में है.अब 05 लाख रूपये की रिश्वत की माँग एक पीड़ित शिकायतकर्ता से की जा रही है.जटवारा निवासी पीड़ित दीपक सिंह परिहार नें पुलिस अधीक्षक कटनी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि कुठला थाना में पदस्थ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे रात्रि लगभग दो बजे कन्हवारा पेटोल पंप के पास से जे.सी.बी. और घर के बाहर खड़ा हुआ हाईवा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, आरक्षक आशुतोष यादव,आरक्षक बालकिशन तिवारी आरक्षक सतेन्द्र सिंह के द्वारा बल पूर्वक जे.सी.बी. आपरेटर व हैल्पर को मारते हुये थाने लाकर खड़ा कर दिया गया जब पीड़ित द्वारा अपनी गाड़ी छुड़ाने के संबंध में थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो अभिषेक चौबे के द्वारा कहा गया कि प्रति माह एक लाख रूपये से अवैध मुरूम खोदने का देना पड़ेगा और अभी गाड़ी छुड़ाने के लिये 05 लाख रूपये देना होगा नहीं तो तेरे ऊपर ऐसा केश बनाउंगा,जिसमें तुम और तुम्हारी गाड़ी जीवन भर थाने में खड़ी रहेगी और तुम जेल में पडे रहोगे तुम्हारी पुराने केस की फाईल खोलकर झूठे केस भी लाद दूंगा ।
आगे यह भी बताया कि कुठला थाना प्रभारी के द्वारा मेरे खिलाफ झूठे षडंयत्र रचे जा रहे हैं।जिससे मुझे बेहद डर महसूस हो रहा है.जिसकी शिकायत मेरे द्वारा तत्काल सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई गई है.थाना प्रभारी कुठला पर कार्यवाही नहीं की जाती तो धरना देकर न्याय की माँग करूँगा.
