Spread the love

अनिका का अंतिम संस्कार, बिल्डर ब्रजेश लापता
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अतंर्गत प्रोफेसर कालोनी करमेता में बिल्डर की पत्नी द्वारा पति से अनैतिक संबंध के शक पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि दूसरी महिला घायल है| उसका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| बिल्डर ब्रजेश लापता है| उसकी तलाश की जा रही है| पुलिस ने आरोपी शिखा मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है| उससे पूछताछ की जा रही है| गमगीन माहौल में अनिका मिश्रा का अंतिम संस्कार किया गया|
माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डर ब्रजेश मिश्रा की पत्नी शिखा मिश्रा ने अपने पति के साथ अनिका मिश्रा के साथ अनैतिक संबंध होने के शक पर बुधवार की दोपहर करमेता प्रोफेसर कालोनी पहुंचकर अनिका मिश्रा के संबंध में पूछताछ की, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, तभी शिखा मिश्रा ने अपने स्वेटर में छिपाकर रखे चाकू से अनिका के पेट पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं बीच बचाव करने आई अनिका की सहेली सोनम रजक की गर्दन पर वार कर दिया| जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है| अनिका मिश्रा और सोनम रजक दोनों शिखा मिश्रा के पति ब्रजेश की कान्हा ड्रीमलेण्ड कन्स्ट्रक्शन कंपनी में काम करती है| घटना के बाद शिखा मिश्रा मौके से फरार हो गई| पुलिस ने वाराणसी जाने वाली ट्रेन से उसके भागने की जानकारी मिली, उसके बाद पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी और शिखा को सतना में गिरफ्तार कर लिया गया| बताया गया है कि शिखा पहले भी अनिका मिश्रा को धमकी दे चुकी थी| बहरहाल बिल्डर ब्रजेश मिश्रा अभी भी लापता है| उसके मिलने के बाद ही पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी| पुलिस पकड़ी गई शिखा से पूछताछ कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *