
खरगोन । नगरपालिका सीएमओ के साथ एक ठेकेदार द्वारा अभद्रता करने सहित धमकाने का मामला कोतवाली पहुंचा है। बुधवार सुबह करीब कार्यालय का काम छोड़ सारे अधिकारी- कर्मचारी एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे। यहां सीएमओ एमआर निगवाल द्वारा कि गई लिखित शिकायत के आधार पर कर्मचारियों ने ठेकेदार मोहन राठौर निवासी औरंगपुरा के खिलाफ शासकिय कार्य में बाधा एवं सीएमओ के साथ दुव्र्यवहार का आरोप लगाते एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। शिकायत करने पहुंचे कार्यालय अधीक्षक रमेश कटारिया, मुकेश सोनी आदि ने बताया कि 17 दिसंबर को सीएमओ मंशाराम निगवाल अपने कार्यालय कक्ष में थे, इसी दौरान दोपहर में मोहन राठौर जो भाजपा नेता है वार्ड क्रमांक-21इंदिरा नगर में मुरुम फिलिंग कार्य का ठेका मिलने से कार्य आदेश जारी कराने की मांग को लेकर विवाद करना बताया। सीएमओ सहित कार्यालय अधीक्षक के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस समस्त घटनाक्रम का वहां वीडियो भी बनाया गया जो शिकायती आवेदन के साथ प्रस्तुत किया गया है। खरगोन थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
