वेतन काटने की कार्यवाही करने के दिये निर्देश

दमोह : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने बताया कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के मौके पर आयोजित टीकाकरण सत्र का पर्यवेक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर रूप से निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन द्वारा बटियागढ़ विकासखंड के सादपुर, बरीकनौरा पहुँचकर दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। बरीकनौरा में एएनएम के सत्र बीच में छोड़कर चला जाना पाये जाने पर शोकॉज नोटिस जारी कर 01 दिवस वेतन काटने की कार्यवाही की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जैन वहीं सादपुर में आयोजित सेक्टर बैठक में शामिल हुये। आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ता को ग्राम में 70 आयुवर्ग के वरिष्ठ्जनों के शत प्रतिशत कार्ड बनाने एवं दिव्यांगजनों का चिहांकन करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात सीएमएचओ डॉ. जैन ने फतेहपुर पहुँचकर निर्माणाधीन हेल्था एण्ड वेलनेस सेंटर के कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। विकासखंड हटा के रजपुरा हेल्थु एण्ड वेलनेस सेंटर में पहुँचने पर एएनएम एवं सीएचओ के अनुपस्थित पाये जाने पर वेतन काटने की कार्यवाही के निर्देश दिये।
अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के संबंध में समझाईश देकर टीकाकरण कराया गया
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश नामदेव ने दमोह शहरी क्षेत्र के कछियाना एवं पठानी मोहल्ला में आयोजित आंगनवाडी केन्द्रों पर टीकाकरण सत्रों का अवलोकन किया। कछियाना मोहल्ला में डयू लिस्ट अनुसार 4 बच्चों के अभिभावक जो बच्चों को सर्दी होने के कारण टीकाकरण कराने से मना कर रहे थे, उन्हें सत्र स्थल पर बुलाकर बच्चों की जांच कर अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के संबंध में समझाईश देकर टीकाकरण कराया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नामदेव ने समझाईश दी कि मौसमी सामान्य सर्दी है डरे नहीं टीकाकरण करायें। टीका से बच्चों में रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढती है, बीमारियों से बचाव भी होता है।
वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विशाल शुक्ला ने जबेरा के सिंग्रामपुर आंगनवाडी केन्द्र 3 एवं सुनकड़ में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सत्र यूविन पोर्टल पर सत्र चालू होना पाया गया, सत्र दौरान मोबिलाईजेशन कम पाये जाने पर आशा कार्यकर्ता को ड्यू लिस्ट अनुसार शत प्रतिशत हितग्राहियों को सत्र में लाकर सेवा दिलाने के निर्देश दिये गये।
