
दुकानों की मरम्मत एवं पुराने प्रतीक्षालय को हटाने की मांग
जबेरा। जनपद पंचायत जबेरा द्वारा पिछले माह नवनिर्मित दुकानों की नीलामी बंद लिफाफ में निविदा बुलाकर की गई थी। जिसमें दुकानदारों द्वारा दुकानो की उच्च बोली लेकर दुकाने अपने नाम आवंटित कराई है जिनका नियम एवं शर्तनुसार विधिवत बोली की पूरी राशि भरकर एग्रीमेंट भी करा लिया है। किंतु करीब चार साल पूर्व निर्मित इन दुकानों में निर्माण से लेकर आज तक उचित रखरखाव नहीं किया गया है जो अब जीर्ण शीर्ण स्थिति में पहुंच चुकी है। जिसकोलेकर दुकानदारों ने शनिवार को जबेरा तहसीलदार सोनम पांडे एवं जनपद सीईओ डॉ रामेश्वरपटेल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग करते हुए दुकानदारों ने कहा है कि बस स्टैंड पर पुराना प्रतिक्षालय लगभग 35 से 40 साल पुराना हो गया है जो कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गया है। कभी
भी उसकी छत गिर सकती है जिससे जनहानि हो सकती है और चूकि पुराने प्रतिक्षालय की बजहसे नवनिर्मित दुकाने ढकी हुई है और बसें भी अंदर नहीं जा पा रही है और अनुपयोगी दुर्घटनाओंको दावत दे रहा जर्जर पुराना प्रतिक्षालय को शीघ्र ही हटाया जाए। साथ ही नवनिर्मित दुकानोंके सागने और बसस्टेंड प्रांगण के अंदर अतिक्रमण हटाने की अति शीघ्र कार्रवाई की जाए।
यात्रियों के लिए बाथरूम की साफ सफाई एवं शुद्ध पेय जल की व्यवस्था सहित रात्रि में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी तरह प्राथमिक शाला के सामने निर्मित दुकान कमांक 1 से 6 तक उपर जाने सीढियों पर गलत बीम डाली गई है जिससे लोगो को आने जाने में परेशानी होगी। सभी शटरो मे पुताई नहीं हुई है एवं दुकान के सामने अनावश्यक वाहन खडे
रहते है आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कराई जाने की मांग ज्ञापन में की गई है।
