Spread the love


जबेरा। विधानसभा क्षेत्र जबेरा से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा जबेरा विकासखंड
की उप तहसील नोहटा में वॉलीबॉल नाइट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया जिसके संरक्षक
नीतेन्द्र सिंह लोधी जी रहे। ग्राम नोहटा में आयोजित विधानसभा स्तरीय टूर्नामेंट में 24 टीमों ने
भाग लिया। टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 14 दिसंबर से किया गया था और जिसका फाइनल
मुकाबला 20 दिसंबर को चौपरा टीम और नोहटा टीम के बीच खेला गया। जिसमें खिताबी
भिड़ंत में चौपरा ने नोहटा को हराकर विजय प्राप्त की। इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने
सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर पुरस्कृत करते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने पूरे
टूर्नामेंट में खेल भावना से खेला और विजेता एवं उप विजेता बने है आप सभी निरंतर मेहनत करें
और माता पिता सहित अपने गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के
खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के लिए मैं अनुज नितिन सिंह लोधी को एवं उनकी समस्त
सहयोगी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने छोटे छोटे गांव में
संपर्क कर खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है। टूर्नामेंट में विशेष सहयोगियों के रूप में लोधी
क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष दमोह भाव सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह लोधी, नंद राम सुमन, अमित
सुमन, कमल करोसिया,अनिल गोदरे, शोएब पठान, घनश्याम सिंह लोधी, शैलेंद्र जैन, उमेश
यादव, राजेश प्रधान, मानसिंह राजपूत, मुकेश विश्वकर्मा, राजेंद्र तिवारी, पिंटू रैकवार, निखिल
लोधी, सोनू सेन ,रत्नेश सिंह लोधी,सचिन सिंह ,अवधेश सिंह,रिंकू राज,भानू राजपूत , विक्की
रैकवार ,रवि विश्वकर्मा,आशु नेमा, नितेश पटेल, कमलेश सोनी, जिब्राइल खान, हीरा पारोचे,
राजू राजपूत सहित ग्रामवासी एवं डीएसएल क्लब की प्रमुख सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *