

दमोह/ राजधानी दिल्ली में जश्न-ए-रेख़्ता के मंच पर संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय अदबी/साहित्यिक कार्यक्रम जिसमें देश व विदेश से पहुॅंचे शायर/साहित्यकार जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से ऐसा समा बांधा की श्रोता सुनते ही रह गए, यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में संपन्न हुआ जिसमें दमोह से अदीब दमोही ने मंच से अपनी ग़ज़ल पढ़ी ओर ख़ूब वाह-वाही लूटी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमोह शहर का नाम रोशन किया।
