Spread the love

दमोह। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवान्कुर संस्थाओं के क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दमोह जिले की 35 संस्थाओं की सहभागिता कि गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के द्वितीय दिवस पर संवाद कौशल एवं सामुदायिक सहभागिता विषय पर चर्चा करते हुए विवेक शेंडेय अध्यक्ष विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा बताया गया कि सामाजिक संस्थाएं अपने संवाद कौशल और प्लानिंग के द्वारा ही अपने उद्देश्यों को प्राप्त करती है।
सभी संस्थाएं योजना पूर्वक कार्य करें, यही आपके उद्देश्य कि पूर्ति के लिए आवश्यक है। अपने क्षेत्र में संवाद करते समय जिनसे संवाद कर रहें है,उनकी समस्या क्या है, उसका समाधान आपके संवाद से आना चाहिए। जब एक छोटा शिशु अपनी बात पूरी करवा लेता है तो हम सब पढ़े लिखें है,समझदार हैं तो अपनी बात क़ो प्रभावी तरीके से रखते आना चाहिए। संवाद के अलग अलग प्रकार है। शैली अलग है। संस्थाओं क़ो अपने लर्निंग आउटकम पर काम करना चाहिए। आपने प्रोजेक्ट का जो आउटकम प्राप्त करना था, वह प्राप्त हुआ क्या। अपना कार्य करते समय स्वाट एनालिसिस करके परिक्षण करना चाहिए कि इतनी मेहनत करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम क्यों नहीं प्राप्त हो रहा है। इसलिए अपनी संस्था का ैॅव्ज् एनालिसिस करना जरुरी है।
सामुदायिक सहभागिता की दृष्टि से अपने क्षेत्र में काम करते समय जिन लोगों से हमारा व्यक्तिगत परिचय है उनको भी अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहिए। अपनी किए गए कार्यों की जानकारी सभी तक पहुंचे इस हेतु से बैठकों के माध्यम से जानकारी प्रदान करना चाहिए। यदि संस्था स्वावलंबन की दिशा में कार्य कर रही है तो अपने परम्परागत उद्योगो क़ो आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुये ग्राम उद्योग कि शुरुआत करने हेतु भी प्रयास होने चाहिए।
छोटे छोटे प्रोजेक्ट तैयार कर अपने क्षेत्र के विकास के लिए, अपने ग्राम के विकास के लिए योजना बनाना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस सामुदायिक सहभागिता, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका, नेतृत्व विकास जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर अतिथि के रूप में उपस्थित,पंकज हर्ष श्रीवास्तव, विवेक शेंडेय अध्यक्ष विद्या भारती मध्य क्षेत्र एवं पतंजलि योग संस्थान के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार परौहा द्वारा उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सहभागिता के परिणाम स्वरुप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बात और अतिथि के रूप में उपस्थित पंकज हर श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए कहा गया कि समाज सेवा के कार्य में सम्मान एवं सेवा का भाव होना आवश्यक है।हमारे काम करने से समाज में स्वस्थ वातावरण बन रहा क्या, सामाजिक समरसता आ रही क्या। इस बारे में भी सोचना चाहिए। आप सभी के सामूहिक प्रयासों से दमोह जिले के अंदर सकारात्मक एक स्वस्थ एवं स्वस्थ वातावरण निर्माण हो रहा है। आप सभी के द्वारा किए जा रहे कार्यों सबसे जागरूकता भी बढ़ रही है। पतंजलि योग संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार परोहा द्वारा अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप सभी संस्था आयोग के क्षेत्र में भी अच्छा काम कर रही हैं, आप सभी के सहयोग से आज की जानकारी गांव तक पहुंच रही है। शासन प्रशासन कि योजना का प्रचार प्रसार भी आपके माध्यम से हो रहा है। कल विश्व ध्यान दिवस के अवसर भी आप सभी संस्थाएं अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन करें ऐसी आप सभी से अपेक्षा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन श्री हरीश पांडे विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद पटेरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *