नव वर्ष के कैलेंडर का किया गया विमोचन


जबेरा ! नगर में वैश्य महासम्मेलन की बैठक का रविवार की दोपहर किया गया।जिसमें संभाग के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,जिला प्रभारी पदम इटॊरिया, जिला अध्यक्ष के सी अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश असाटी ,महिला प्रभारी विद्या असाटी ,युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, नगर प्रभारी साधना गुप्ता की विशेष उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई बैठक में तहसील के सभी सदस्य उपस्थित रहे इसके साथ ही नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने संगठन में सदस्यों को बनाने की बात कही गई इसके साथ ही कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया गया कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, युवा अध्यक्ष मयंक जैन ब महिला अध्यक्ष कल्पना सिंघई को बनाया गया। आगे चलकर यह सभी अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे वह विभिन्न सामाजिक कार्यों को करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। बैठक में मंच संचालन डॉक्टर मनोज जैन के द्वारा किया गया बैठक में जिला कार्यकारिणी सहित पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंघई, सुरेंद्र सिंघई,अजीत अवस्थी,जीवन दुबे,प्रदीप सिंघई,राजेश जैन,शैलेन्द्र जैन,संजय जैन,अमित जैन,रवि जैन,विनीत नामदेव,मोंटू जैन,अभिषेक जैन,रिंकू जैन,सुदीप जैन,सचिन मलेया की उपस्थिति रही।
