Spread the love


752 मीटर की ऊंचाई पर क्षेत्र वासियों के साथ पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
जबेरा। विधानसभा क्षेत्र जबेरा से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संस्कृति पर्यटन,
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेंद्र सिंह लोधी रविवार को क्षेत्र वासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनपद जबेरा
के ग्राम कलुमर पहुंचे। जहां से उन्होंने सभी के साथ 03 किलोमीटर लंबी पथरीली दुर्गम घाटियों पर पैदल यात्रा
निकाली और मध्य प्रदेश की 752 मीटर की द्वितीय सबसे ऊंची चोटी सद्भावना शिखर पहुंचे और पर्यटन की दृष्टि
से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहां कि बहुत से लोगों
को इस शिखर की जानकारी प्राप्त नहीं थी इसलिए सभी के साथ पहुंचा हूं। हमारे क्षेत्र में ऐसे विभिन्न स्थान है जहां
प्रकृति की गोद में स्वच्छ वातावरण में पर्यटन स्थलों के विकास की संभावना है। आने वाले समय में ऐसे स्थानों को
चिन्हित कर विकास कार्य किए जाएंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।यात्रा के पश्चात सभी क्षेत्रवासियों के साथ
जनपद के ग्राम दोनी में श्री हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां राज्यमंत्री लोधी ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को
पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल से सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि आप
सभी ने पार्टी की रीती नीती को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है और पार्टी ने आप सभी के कार्यों को देखते हुए
मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है मुझे विश्वास है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के हित में लगातार कार्य
करेंगे। उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष से कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कार्य करेंगे। इस
अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, सत्येंद्र सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, मनदीप यादव, संग्राम
सिंह, सतपाल सिंह, रिंकू जैन, मनोहर सिंह, संतपाल धनगर, खड़क सिंह, भाई साहब पटेल, मनोज राय,
अजय राय, विनोद मलैया, रानू नामदेव, हेमराज धुर्वे, गुड्डा ठाकुर, माधव सिंह, संजू साहू, मदन
विश्वकर्मा, नारायण यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *