Spread the love

भाजयुमो के कार्यक्रम में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

सागर। शाहपुर मंडल के ग्राम देवरी पथरिया 1 में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने पार्टी की रीति नीति के बारे में नवमतदाताओं को बताया। उन्होंने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भाजपा के साथ जोड़कर उन्हें पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना था। भाजपा की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और देशहित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर युवा वर्ग ने इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने का संकल्प लिया। अग्रवाल ने कहा भाजपा का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश और समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करना है। भाजपा की योजनाओं का फायदा समाज के हर वर्ग को मिला है और पार्टी हमेशा जनहित में काम करती रहेगी। आज का युवा भाजपा की नीतियों से प्रभावित है और इसमें शामिल होने के लिए आतुर है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो देश के विकास के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।युवाओं को भाजपा से जोड़ने का उद्देश्य उन्हें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर एवं नितेश सोनी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *