Spread the love

स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी नगर वासियों से तालाब साफ रखना का किया आग्रह

हवन, पूजन एवं मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए अलग से कुंड

दमोह। बेलाताल में सफाई का क्रम लगातार चलेगा, ताकि श्राद्ध के समय और त्योहारों के समय में भी घाट और तालाब बहुत साफ़ रहे और आगे के लिए भी हमेशा परमानेंटली साफ रहे। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। अगला श्रमदान कार्यक्रम फुटेरा तालाब में रखा गया है, फुटेरा तालाब को पूरी तरह से क्लीन करने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुरैना तालाब और दीवान जी की तलैया  में भी काम शुरू करना प्रस्तावित हैं। यह बात आज कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बेलाताल सफाई अभियान कार्यक्रम के दौरान कही।

     कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आज सागर नगर निगम में भी बात की है और वहाँ पर एक जलकुंभी निकालने की एक मशीन आई है, प्रयास किया जाएगा की सागर नगर निगम से जल्दी से जल्दी हमको वो मशीन मिले ताकि हम जलकुंभी निकाल सके।   प्लान तैयार किया जा रहा हैं कि हमारे जितने 7-8 तालाब जो नगरीय क्षेत्र में है, क्या इन तालाबों को मछुआ समितियों को दे सकते हैं, कुछ शर्तों के आधार पर जिसमें की वो जलकुंभी और गंदगी नियमित रूप से साफ करना, ये सारी चीजों के साथ यदि उनको तालाब देते हैं तो क्या ऐसी व्यवस्था बन सकती है। इस पर  विचार किया जा रहा हैं, तो कोशिश यही रहेंगी कि जितने तालाब हैं उनका संरक्षण हम लोग प्रॉपर रूप से कर सके, उसके लिए लगातार काम किया जाएगा।

           कलेक्टर श्री कोचर ने जिले के नागरिक से खास तौर पर दमोह नगर के नागरिको से आग्रह करते हुए कहा है कि जितने हमारे तालाब है, चाहे वह फुटेरा तालाब हो, चाहे वह बेलाताल हो, चाहे वह पुरैना तालाब हो, वहाँ पर  इस बार हवन, पूजन सामग्री तथा मूर्ति  विसर्जन के लिए कुंड बनाने की व्यवस्था अलग से की है। नागरिक इधर उधर पूजन सामग्री बिल्कुल ना डाले, जो विसर्जन कुंड बनाया है, उसी में आप पूजन सामग्री को डालें। यदि आप इधर उधर सामग्री डालते हैं तो उससे यह होता की यहाँ पर जो लोग बड़ी मेहनत करके सफाई करते हैं, और वह पूरी मेहनत मिट्टी में मिल जाती है और जितनी भी गंदगी इकट्ठी होती है, फिर उसको सफाई करने के लिए दोबारा मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने पुनः सभी से आग्रह करते हुए कहा जो भी पूजन सामग्री डालते हैं, वह केवल विसर्जन कुंड में डालें और यदि आप अपने शहर को, अपने तालाबों को स्वच्छ करने की जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो यह कोई स्वच्छ नहीं कर पाएगा। इसीलिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है की वो इस बात को ध्यान रखे की उनके कारण तालाब गंदे ना हो और पर्यावरण स्वच्छ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *