Spread the love

ग्रामीण बोले- शराब के नशे में था ड्राइवर, बस में छमता से अधिक बैठा रखे थे बच्चे
अशोकनगर। शनिवार को जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया। जहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 7 बच्चे घायल हो गये जिनमे से कुछ को गंभीर चोटे आई हैं। घटना के बाद पास के ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि स्कूल वाहन ओवर लोड था, वहीं बस चालक शराब के नशे में धुत था।
घटना पिपरई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मूडरा कला गांव के पास घटित हुई। पिपरई के निजी स्कूल तक्षशिला विद्यालय की बस स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर के समय आसपास के गांव के बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। स्कूल बस में मूड़रा कला, खैराई, आरोली कुकरेटा, बक्सनपुर, रतवास व बेलई गांव के बच्चे थे। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बस में काफी ओवरलोड बच्चे भरे हुए थे लगभग 80 के करीब बच्चे थे। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि बस का चालक बस को शराब के नशे में तेजी और लापरवाही से चला रहा था। बस में ग्रामीणों को एक शराब की खाली बोतल भी मिली है। उन्होंने इससे पहले भी स्कूल में इस बात की शिकायत की थी कि बस का चालक बस को तेजी और लापरवाही से चलता है, लेकिन इसके बावजूद भी चालक बस को लापरवाही पूर्वक चलाता रहा। घटना के बाद पास के ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायल बच्चों को पिपरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
7 बच्चे घायल, 1 गंभीर:
इस हादसे में 7 बच्चे घायल हुए हैं। वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा निकिता यादव निवासी रतवास को गंभीर चोट आई है, जिसे पिपरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य बच्चों का पिपरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी हैं, जिन्हें उनके परिवार वाले अपने साथ घर ले गए। घायल छात्रो में निकिता पुत्री अंकित यादव निवासी रतवास, साक्षी पुत्री विनोद रजक निवासी मूडरा कला, विवेक पुत्र चंद्रपाल यादव निवासी मूडरा कला, देव पुत्र राजपाल अहिरवार निवासी मूडर कला, कीर्ति पुत्री डालचंद कुशवाह निवासी मूडरा कला आदि शामिल हैं।
45 सीटर बस में सवार थे 80 बच्चे:
ग्रामीणों ने बताया कि बस ओवरलोड थी। 45 सीटर बस में करीब 80 बच्चे सवार थे। साथ ही ड्राइवर शराब के नशे में तेज और लापरवाही से बस चला रहा था। बस में ग्रामीणों को एक शराब की खाली बोतल भी मिली है। उन्होंने इससे पहले भी स्कूल में इस बात की शिकायत की थी कि बस का चालक बस को तेजी और लापरवाही से चलता है, लेकिन इसके बावजूद भी चालक बस को लापरवाही पूर्वक चलाता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *