Spread the love

22 स्थायी वारंटी, 168 गिरफ्तार वारंटीयो व 03 इनामी बदमाशों की धरपकड़
खरगोन। जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हिस्ट्रीशीटर, गुंडे, बदमाशों की लगातार निगरानी रख रही है। इसी के चलते समय- समय पर कॉम्बिंग गश्त भी की जाती है। शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात भी जिले के सभी थाना, चौकियों पर तैनात पुलिस बल ने अपने- अपने थाना, चौकी क्षेत्र में गुंडे, बदमाशों, वारंटियों की धरपकड़ की। रात 12 से सुबह 5 बजे तक चली करीब 5 घंटे की कार्रवाई में 127 लिस्टेड गुंडे व 80 निगरानी बदमाशों को पुलिस ने किया चेक, जबकि 22 स्थायी वारंटी, 168 गिरफ्तार वारंटीयो व 03 इनामी बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा कॉम्बिंग गश्त के फोर्स को ब्रीफ़ किया गया। इसके बाद एसडीओपी, थाना प्रभारी व पुलिस अमला रातभर सड़कों पर मौजूद रहा। गश्त का मुख्य उद्देश्य कई वर्षो से फरार चल रहे 22 स्थायी, 168 गिरफ्तार वारंटीयो एवं 03 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, इसके साथ ही पुलिस ने थाना क्षेत्र में मौजूद 127 लिस्टेड गुंडे व 80 निगरानी बदमाशों को भी चेक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *