Spread the love

जबलपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रीवा जाने वाली ट्रेन में शनिवार को रेलवे की मदद से एक महिला की सुरक्षित प्रसूति कराई गई। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे गाड़ी संख्या 02188 के एस-2 कोच की 58 नंबर सीट पर एक महिला यात्री श्रीमती करूणा साकेत उम्र 20 वर्ष जो अपने पति एवं देवर के साथ कल्याण से रीवा के लिए यात्रा कर रही थी जो 9 महीने गर्भ से थी| उन्हें लेबर पेन हो रहा है जिससे महिला को बहुत दर्द हो रहा है जिसकी सूचना रेलमदद पोर्टल के द्वारा दी गई कि अर्जेंट मेडिकल हेल्प चाहिए।
सीनियर डीसीएम के निर्देशन पर स्टेशन ड्यूटी पर उपस्थित उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) हेमन्त पेन्द्रे की सहायता से तुरंत ही रेलवे अस्पताल में सूचना दी गई एवं गाड़ी आगमन पर रेलवे डॉक्टर रसिका के साथ महिला यात्री को अटेंड किया डॉ मैडम ने अपने परिचारिका के साथ प्रसूति करवाई जिससे पुत्री का जन्म हुआ एवं जच्चा बच्चा सुरक्षित है इसके साथ ही अग्रिम उपचार एवं देखरेख हेतु उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी एल्गिन हॉस्पिटल में भेजा गया। इस मदद के लिए यात्री के परिवार ने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *