Spread the love

स्वरोजगार योजनाओं से आत्मनिर्भर बने बेरोजगार युवा
बालाघाट। केंद्र और राज्य शासन द्वारा स्वरोजगार की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर जिले के युवा न सिर्फ परिवारों की आर्थिक प्रगति कर रहे हंै। बल्कि युवा अपने सपने भी साकार कर रहे हैं। शासन के नगरीय विकास विभाग द्वारा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए पीएम स्वनिधि, स्ट्रीट वेंडर और व्यक्तिगत ऋण के माध्यम से अवसर प्रदान किए गए है।
कटंगी नगर परिषद के अमन शर्मा और वारासिवनी नपा के लोकेश कसारे उन युवाओं में से एक है, जिन्होंने योजनाओं के माध्यम से अपने परिवार की आमदनी की जुगाड़ के साथ ही अपने सपने भी पूरे करने का काम किया है। कटंगी के अमन को लेदर बैग की शॉप और लोकेश ने कार श्रृंगार सेंटर के द्वारा अपनी रोजीरोटी के साथ ही अच्छी कमाई का जरिया बनाया है। अमन को स्वरोजगार ऋण के द्वारा 1 लाख रुपए और लोकेश को 1 लाख 80 हजार रुपए का ऋण मिला। अमन शर्मा ने बताया कि उनके पिता एक पान की दुकान चलाया करते थे और वे मजदूरी की तौर पर चुना बेचने का काम करते थे। पिता की मृत्यु के बाद वे उसी दुकान में बैग का व्यवसाय प्रारम्भ किया। शुरुआत में ठीक ही काम रहा। लेकिन कुछ कमी लगती रही। मगर पर्याप्त रुपये नही होने से अपनी महत्वकांक्षा को दबाए रहें। परंतु इसी वर्ष जुलाई में नगर परिषद द्वारा उन्हें स्वरोजगार योजना के माध्यम से 1 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। जिसके बाद उन्होंने स्वरोजगार प्रारंभ किया। इसी तरह लोकेश ने बताया कि वह पढ़ाई पर भी ध्यान दे रहे हैं। वे अपने कार श्रृंगार सेंटर से 4 से 5 हजार रुपए की प्रतिदिन की कमाई कर रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस कार्य को पूरे शौक के साथ कर रहे है।
दो निकायों में 3611 जरुरतमंदों को मिला योजना का लाभ
जिले के दो निकायों में 3611 जरुरतमंदों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। कटंगी नगर परिषद द्वारा इस एक वर्ष में अब तक प्रथम चरण या 10 हजार रुपए के ऋण से 1415 को, 20 हजार रुपए से 439 और 50 हजार रुपए से 73 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। वारासिवनी नगर पालिका में 10 हजार रुपए से 1223 को, 20 हजार रुपए से 397 और 50 हजार रुपये के ऋण से 64 नागरिकों को लाभ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *