

चित्रकला प्रतियोगिता पर पुरस्कार वितरित
रोहित साहू
मडियादो — बालिका छात्रावास मडियादो में विभागीय कर्मचारियों और जनप्रतिनिधि डॉ राम गोपाल सोनी, पुष्पेंद्र गोस्वामी, नरेश मिश्रा की उपस्थिति में छात्रावास में निवासरत छात्राओं को उनकी पसंद अनुसार
कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान वार्डन चन्द्रकिरण खरे और सहायक वार्डन साक्षी बड़ेरिया द्वारा 50 छात्राओं को शासन की योजना अनुसार कपड़े वितरित कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और प्रबंधन द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ वितरण से की गई।
कपड़े वितरण के दौरान छात्राओं द्वारा छात्रावास परिसर में बनाई गई चित्रकला के लिए पुरस्कार वितरण किए गए। बता दे कि छात्राओं द्वारा जल ओर स्वच्छता को लेकर संदेशात्मक वाल पेंटिंग की गई। उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्राओं से शिक्षण संबंधी संवाद किया गया ओर छात्राओं से छात्रावास में मिल रही सुविधाओं की विंदुवार जानकारी ली गई। विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया । डॉ रामगोपाल सोनी ने छात्राओं से कहा छात्रावास में विद्यालय ओर छात्रावास आपका घर है इसलिए निश्चिंत होकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे।
