Spread the love

गौवंश सहित नवजात बछड़े को दिया जीवन दान
छिंदवाड़ा – जियो ओर जीने दो की पवित्र भावना के साथ जीव रक्षा, सरंक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन के लिए कार्य करने वाली संस्था सर्वोदय अहिंसा एक बार फिर जीव दया की मिशाल बनी।
शुक्रवार को दोपहर पंचवटी टॉवर के पास एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया, जिसके पास कोई नहीं था अचानक ही वहां निवास कर रहे अर्पित जैन की नजर उस गौवंश पर पड़ी उन्होंने तुरंत ही सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक समाज सेवी दीपक राज जैन से मदद मानी ओर कहा कि इस गौमाता ने एक सुंदर से बछड़े को जन्म दिया है लेकिन इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं हैं, यहां आस पास कुत्ते भी घूम रहे हैं जो नवजात बछड़े को हानि पहुंचा सकते हैं।
अर्पित जैन की बात सुनकर दीपक राज जैन ने पशु विभाग के मुखिया डॉक्टर एच. जी. एस पक्षवार, उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग से मदद मांगी और उन्होंने तुरंत ही डॉ. छत्रपाल टांडेकर सिविल सर्जन, जिला पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा को पंचवटी टॉवर जाने को कहा जिनके कहने पर पशु चिकित्सक डॉ. मारिया लाल, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ घटना स्थल पंचवटी टॉवर पहुंची तो देखा कि गाय अपने बछड़े को प्यार कर रही है उन्होंने तुरंत ही क्षेत्र वासियों कहा कि इसे कुछ खिलाइये तब प्रसन्न बाकलीवाल, महावीर शर्मा, अजय तिवारी एवं अर्पित जैन ने गौमाता को दलिया एवं गुड खिलाया और नगर निगम की टीम को बुलाकर उसे गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की इतने में गौवंश का मालिक सुधीर कुशक आ गया तब सभी ने उसे समझाइश देकर गौमाता एवं बछड़े को घर ले जाकर उसका ध्यान रखने को कहा।
कड़कड़ाती ठंड में क्षैत्र वासियों की जागरूकता एवं पशु विभाग की कार्य कुशलता से 2 घंटे चले जीव दया के इस नेक सेवा कार्य के लिए समाज सेवी दीपक राज जैन ने डॉक्टर पक्षवार के साथ पशु विभाग की पूरी टीम सहित सभी अहिंसा प्रेमी क्षैत्र वासियों का धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार माना और सभी से सर्वोदय अहिंसा की अपील की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *