Spread the love

खरगोन। आनंद नगर स्थित कपास मंडी में भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा की जा रही खरीदी लगातार विवादों में घिरती जा रही है। सोमवार को भी किसानों ने सीसीआई सहित मंडी प्रबंधन पर मनमानी, धांधली एवं अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पहले मंडी गेट बंद कर चक्काजाम प्रदर्शन किया फिर अर्धनग्न होकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि अच्छा कपास भी सीसीआई रिजेक्ट कर रही है, जबकि एक सप्ताह से कपास बिक्री के लिए कतार में खड़े है।
अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे कृषक महेश सोलंकी बड़वाह, आत्माराम यादव, जाकिर खान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले 8 दिनों से अच्छी किमत की आस में सीसीआई को कपास बेचने के लिए कतार में लगे है, आज खरीदी के लिए नंबर लगा तो उपज रिजेक्ट कर दिया। मंडी प्रबंधन को इसकी शिकायत की तो उन्होंने सीसीआई खरीदी मामले में हस्तक्षेप नही करने का दो टूक जवाब दे दिया, यदि मंडी प्रबंधन कोई जिम्मेदारी नही लेता तो परिसर में खरीदी क्यों?
इस मामले में मंडी प्रभारी रामचंद्र भास्करे ने कहा कि – सीसीआई द्वारा करीब 250 वाहनों की खरीदी की जा रही है, पैरामीटर के आधार पर खरीदी हो रही है, जो कपास उनके मापदंड पर खरा नही उतरा उसे रिजेक्ट कर दिया गया, जिन किसानों का कपास रिजेक्ट हुआ उन्होंने ही प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *