
अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान के निर्देश
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कन्ट्रोलरूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि सक्रीय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाज के विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) एवं 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) कार्यवाही करते हुये जिनके द्वारा बंध पत्र का उल्लंघन किया गया है उन सभी के विरूद्ध धारा 141 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (122 जा.फौ.) के तहत कार्यवाही की जाये। नए साल पर 1 जनवरी को सभी पिकनिक स्पॉटों पर आवश्यकता अनुसार व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए उन्होंने निर्देशित किया कि उच्च न्यायालय से प्राप्त नोटिस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की हर सम्भव प्रयास कर तामीली की जाये। साथ ही सी.एम. हैल्प लाईन की शिकायतो का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाये। लंबित धारा 363 भादवि/137 (2) बी.एन.एस. के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाअेंा की हर सम्भव प्रयास कर दस्तयाबी करें। महिला सम्बंधी अपराधों में त्वरित विवेचना पूर्ण करते हुये, मान्नीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत करें। विवेचना में लंबित गम्भीर अपराधों की समीक्षा करते हुये कहा कि आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 1 वर्ष से अधिक अवधि के लंबित वारंटों की प्रथक-प्रथक फाईल तैयार कर, सभी पर ईनाम उद्घोषित करायें। आपने सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों की समीक्षा करते हुये कहा कि पूर्व मे पकड़े गये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों की लगातार गुजर बसर की जांच करें, प्राय: देखा गया है कि इनके द्वारा ही घटनाये की जाती है। ऐसे आदतन अपराधी जो जमानत पर रिहा होने के पश्चात पुन: अपराध करते है उन्हें चिन्हित करते हुये उनकी जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराये। सायबर अपराधों एवं नशे से जुडे कारोबार के आरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। लंबित अपराध एवं चालान तथा मर्ग की समीक्षा करते हुये आपके द्वारा आदेशित किया गया कि वर्ष के आखरी 7 दिन बचे हैं, लंबित अपराध, चालान, मर्ग का प्राथमिकता के आधार पर करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाली दुबे, समर वर्मा, प्रदीप शेन्डे सहित सभी सीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
